-1 जनवरी 2022 को तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री सीता राम सिंगला
-पूर्व मंत्री स्व. सीता राम सिंगला की पुण्यतिथि पर लगा भंडारा
-विधायक सुधीर सिंगला ने पत्नी सुनीता सिंगला व अन्य परिवारजनों के साथ किया प्रसाद वितरित
-स्व. सीता राम सिंगला चौक पर लगाया गया भंडारा

गुरुग्राम। हरियाणा में भाजपा की जमीन तैयार कर मजबूती देने वाले पूर्व मंत्री स्व. सीता राम सिंगला की तीसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यहां उनके नाम से बने चौक पर भंडारे का आयोजन किया। श्री सीता राम ङ्क्षसगला श्रीखाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से यहां उनके नाम पर बने चौक के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों और स्व. सिंगला जी के विधायक पुत्र सुधीर सिंगला व उनकी पत्नी सुनीता ङ्क्षसगला, भाई सुनील सिंगला व अन्य परिजनों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर संरक्षक सुनील सिंगला, प्रधान राजकुमार कौशिक, विष्णु मंगला, विपिन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, नरेश अग्रवाल, अमित गोयल, विष्णु मंगला, सचिन मित्तल, संतराम शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, शगुनपाल नागर समेत काफी संख्या में उनसे जुड़े लोग उपस्थित रहे। बता दें कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा को मजबूती देने में सीताराम सिंगला का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने 1987 में विधानसभा का चुनाव जीतकर भाजपा के लिए हरियाणा में अच्छी जमीन तैयार की। इसके बाद वे चौधरी देवीलाल की सरकार में औद्योगिक मंत्री बने। उनके मजबूत व्यक्तित्व व बड़े कद का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने वर्ष 1996 में भाजपा और हरियाणा विकास पार्टी की गठबंधन सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे बंसीलाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनें थे।

श्री सीताराम सिंगला हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। इसमें कोई दोराय नहीं कि नरेंद्र मोदी, सीताराम सिंगला और मनोहर लाल की जमीनी स्तर पर मेहनत ने भाजपा को हरियाणा में खड़ा किया। आरएसएस में प्रचारक रहे सीताराम ने वर्ष 1982 में राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1987 में पहली बार विधायक बनें थे। 74 साल की उम्र में 1 जनवरी 2019 को उनका निधन हुआ था। सीता राम सिंगला दूरदर्शी भी थे। वर्ष 2014 के चुनावों में उन्होंने साफ कहा था कि भाजपा इस बार अपने दम पर सरकार बनाएगी। उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई।

error: Content is protected !!