गुरुग्राम में हुआ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
नए साल में नए जोश में दिखेगी महिला कांग्रेस:सुधा भारद्वाज

गुरुग्राम। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपील की है कि वह केंद्र व हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेश की महिलाओ को कांग्रेस के साथ जोड़े।
ओनिका मेहरोत्रा आज यहां आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रही थी।

इस बैठक में महिला कांग्रेस की सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
उन्होंने हरियाणा की नवनियुक्त जिला अध्यक्षो को बधाई देते हुए कहा कि वह अपने अपने जिलो, ब्लाक तथा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का विस्तारन करते हुए महिलाओ को अपने साथ जोड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई है।

ऐसे में महिला कांग्रेस की प्रत्येक पदाधिकारी को महिलाओ की आवाज बनकर काम करना है।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर जनता के सामने सरकार को बेनकाब किया जाएगा। सुधा भारद्वाज ने महिलाओं को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें नए साल में नई ऊर्जा व जोश के साथ संगठन को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने महिला कांग्रेस का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओ को सम्मान दिया है। इस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा हरियाणा अध्यक्ष महिला हैं।

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सार्थक प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर गुरुग्राम की जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा व निर्मल यादव ने आये हुए अतिथियों व जिला अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!