आप नेता योगेश्वर शर्मा के आवास पर लड्डू बांटे और कार्यकर्ताओं नेताओं ने जमकर डाला भंगड़ा 

पंचकूला, 27 दिसंबर। आम आदमी पार्टी हरियाणा ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आप की शानदार उपस्थिति दर्ज करने को लेकर पार्टी की चंडीगढ़ इकाई को बधाई देते हुए कहां की बहुत ही कम समय में इतनी शानदार जीत हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि  है।  आप ने चंडीगढ़ में 14 सीटों पर जीत हासिल की है। चंडीगढ़ नगर निगम की जीत पर आज पंचकूला में खूब जश्न मनाया गया आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन हरियाणा के सचिव योगेश्वर शर्मा के घर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए जमकर भंगड़ा डाला।

 चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की हुई शानदार जीत की खुशी में अपने घर में मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं  एवं नेताओं को लड्डू खिलाते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में भी अरविंद केजरीवाल का जादू चल गया और झाडू ने सालों पुरानी पार्टियों भाजपा एवं कांग्रेस का लगभग सफाया कर दिया। उनमें कहां की चंडीगढ के लोगों ने हर दिन केजरीवाल की जुबान पर भरोसा कर उनमें एक विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि निगम के चुनाव में जहां भाजपा एवं कांग्रेस ने अपनी विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों सहित बड़े-बड़े नेताओं की पूरी फौज से भरी  ताकत झोंक रखी थी, वही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चढ़ा एवं चंडीगढ़ इकाई के नेताओं ने जनता में अपनी बात रखी। यह सब नेता वहां के लोगों को यह समझाने में सफल हुए कि चंडीगढ़ में अब कोई नारेबाजी से काम नहीं चलेगा जनता दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ मैं भी विकास कार्य करवाना चाहती है और यह काम अरविंद केजरीवाल के सिवाय दूसरा कोई नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि जहां चंडीगढ़ में भाजपा व कांग्रेस के नेता एक दूसरे को हराने में लगे हुए थे वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने एकजुट होकर  यह चुनाव लड़ा और अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इन चुनावों का असर साथ लगते पंजाब में आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा तथा पार्टी वहां भी रिकॉर्ड सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। क्योंकि वहां भी अब लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियां व काम करने का तरीका पसंद आ रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला चेयरमैन राहुल भारतीय, प्रधान सुरेंद्र राठी,ईश्वर सिंह,बब्बलप्रीत, सुभाष शर्मा, राकेश पंडित, मंजेश,स्वर्णपाल सिंह, नवीन वीनस ढाका, इत्यादि भी उपस्थित थे।