—  संगठन की विचारधारा में राष्टï्र  व लोकहित प्राथमिकता
— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने मातन  में बेरी विधान सभा त्रिदेव कार्यशाला को किया संबोधित
— लोक सभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिला प्रभारी महेश चौहान भी रहे मौजूद

सोनू धनखड़

झज्जर बहादुरगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में राजनीति नहीं,  राष्टï्र हित और लोक हित प्राथमिकता है। सेवा और समर्पण की इस विचारधारा को आधार मानते हुए पार्टी कार्यकर्ता अंतोदय की भावना से मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना सुनिश्चित करें। मोदी व मनोहर सरकार ने समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेकोंनेक लोक हितैषी योजनाएं बनाकर लागू कर रही हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने मातन में बेरी विधान सभा क्षेत्र की त्रिदेव कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।।                                                      

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ-2 यानि त्रिदेव। त्रिदेव का सीधे आमजन से जुड़ाव रहता है। भाजपा ने त्रिदेव व्यवस्था लोकहित में बनाई गई है ताकि समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पंहुचाया जा सके। यह त्रिदेव की जिम्मेदारी तय की जा रही है कि उनके बूथ पर सभी पात्र लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक हितैषी नीतियों का लाभ मिलें। पार्टी की सेवा और समर्पण की विचारधारा को सभी तक सेवाओं के साथ पंहुचाएं।         

धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब माताओं- बहिनों के घर में उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस , आयुष्मान  योजना के तहत पांच लाख रूपये प्रति वर्ष तक की  गरीब व्यक्ति को आधुनिक चिकित्सा सुविधा फ्री,  किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में, गरीबों की आय बढ़ाने के लिए अंत्योदय मेले, फसल व बागवानी बीमा योजना सहित अनेकों योजनाएं बनाकर लागू की है।

उन्होंने कहा कि  कोरोना संक्रमण काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन भाव से मरीजों तक ईलाज, भोजन, दवाईयां, ऑक्सीजन आदि पंहुचाई।  कोई भी मरीज बिना ईलाज के न रहे और कोई भी  इंसान भूखा न सोए यह व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं की राष्टï्र हितैषी सरकार ने की। धनखड़ड़ ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार गरीब, जरूरतमंद,युवा, छात्र, किसान, महिला, दुकानदार,कामगार, व्यापारी आदि समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य रही हैंं। भारत की योजनाबद्घ सुव्यवस्था और तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का दुनिया भर ने लोहा माना है। सेनाएं आधुनिक हथियारों से सुसज्जित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्टï्र ही विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता है ।

धनखड़ ने संगठन द्वारा किए गए पिछले कार्यो की समीक्षा करते हुए भविष्य की चुनौतियां और संगठन की गतिविधियों की जानकारी सांझा की। उन्होंने 25 दिसंबर को सभी मंडलों मेंं बैठक और रिकॉर्ड हाजिरी के साथ अटल जयंती मनाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।

  सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बन रही है। सभी कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और विपक्ष की आलोचनाओं का करारा जवाब दें। हमारी सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है ।

 त्रिदेव कार्यशाला में  संयोजक एवं जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिला प्रभारी महेश चौहान, सेवा प्रकोष्ठï प्रमुख सतीश खोला, अशिवनी शर्मा, कप्तान बिरधाना ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यशाला में विस्तारक डॉ सतबीर मलिक , कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, बिजेंद्र काला मांडोठी, विकास बाल्मीकि, संदीप देशवाल, अनिल शर्मा, रणबीर राठी, संजीव कादियान, अशोक राठी, नवीन राठी, जगत सिंह दलाल, बलजीत अहरी, बेरी विधान सभा क्षेत्र के  मंडल अध्यक्ष बुधराम, हरीश दलाल व अशोक शर्मा, बूथ अध्यक्ष, पालक, बी एल ओ-2  सहित सभी बूथों से त्रिदेव मौजूद रहे।  

error: Content is protected !!