गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही शाह सतनाम सिंह जी की याद में देशभर में साध-संगत की ओर से जरूरतमंदों की सेवा, सहायता की जा रही है। अलग-अलग तरह से जरूरत के हिसाब से सामान वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को यहां सेक्टर-4 स्थित संघर्ष विद साउल वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम में बच्चों को खेल का सामान, खाने का सामान आदि वितरित किया गया।

इस अवसर पर जजपा नेता अमरनाथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार डे्रस पहनकर पूरे अनुशासन के साथ यहां संघर्ष विद साउल वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम पहुंचे। विनती लगाने के पश्चात सभी सेवादारों ने बच्चों को दी जाने वाली चीजों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा के सेवादारों की सेवा का कोई मुकाबला नहीं है। दिन-रात, आठों पहर सेवादार गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा को तत्पर रहते हैं। पिछले करीब एक माह से सेवादार साप्ताहिक तौर पर लोगों की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। कहीं कपड़े, कहीं फल, कहीं खिलौने तो कहीं और सामान आवंटित किया जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को फल भी वितरित किए गए हैं। मुख्य अतिथि अमरनाथ ने कहा कि डेरा प्रमुख संत गुरमीत डा. राम रहीम सिंह जी इंसा के मार्गदर्शन में सेवादारों द्वारा जो जनहित के कार्य कर रहे हैं, वे अपने आप में ऐतिहासिक हैं। सेवादारों की सेवा के चलते ही डेरा सच्चा सौदा ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इस अवसर पर डेरा प्रेमी राजेंद्र सिरोही, 45 मेंबर रामअवतार, अजय, विरेंद्र, अनिल, विनोद, उमेश, प्रसन्नलता समेत काफी संगत उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!