चंडीगढ़ : दिल्ली फतेह करने के बाद आज पंजाब में गुरनाम सिंह चढूनी ने अपनी पार्टी की घोषणा कर दी है। उनकी पार्टी का नाम “सयुंक्त संघर्ष पार्टी” होगा। प्रेस कांफ्रेंस दौरान चढूनी ने मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि वेसे तो देश मे बहुत सी राजनीतिक पार्टियां बनी है, लेकिन इन पार्टियों ने सत्ता से पैसा व पैसे से सत्ता का धंधा बना लिया है। कोरोना काल में 97 % लोगों की आमदन कम हुई और बस 3% लोगों की बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी के लिए दोषी हमारी वर्तमान राजनीति है। चढूनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य मलाई खाना नहीं है, बल्कि बड़े लोगों कि जेब से पैसा निकाल निर्धन लोगों के देना है।

गौर रहे कि किसान आंदोलन के समय चढूनी ने किसानों की मांगों को उठाते हुए आंदोलन को और मजबूत किया था। चढूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में दौरे के दौरान एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं, हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा उनके पंजाब में चुनाव लड़ने के निर्णय से सहमत नहीं था, लेकिन चढूनी अपने निर्णय पर अडिग रहे है