कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

गुडग़ांव, 5 दिसम्बर (अशोक): प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजकर हैफेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

कुलभूषण भारद्वाज का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हैफेड के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में संस्थागत नीतियों सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उनका सरकार से विश्वास उठ गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों संबंधी कार्यों पर केवल जुबानी जमा खर्च करते हैं। सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पाई है और न ही अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगी है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ होता रहा। उलटा दूसरे दलों से जनाधारहीन महत्वकांक्षी गैर आस्थावान नेताओं को मूलरूप से भाजपाई कार्यकर्ताओं से ज्यादा तवज्जो दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की परेशानियां और समस्याएं पहले की तुलना में और ज्यादा बढ़ गई हैं। सरकार की कार्यशैली के कारण संगठन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

You May Have Missed