तीसरे स्थापना दिवस के आयोजन के लिए सक्रिय हुई जेजेपी, 47 वरिष्ठ नेता लोगों के बीच पहुंचकर देंगे न्यौता

चंडीगढ़, 20 नवम्बर। जननायक जनता पार्टी आगामी 9 दिसंबर को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर जिला में आयोजित रैली की तैयारियों में जुट गई है। जेजेपी ने रैली को लेकर सभी 22 जिलों में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, जेजेपी विधायकों व चेयरमैनों  समेत 47 वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किया है। 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि अंबाला जिले में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, भिवानी में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व जेकेएमएस के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदौला, दादरी में प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन राजदीप फौगाट व राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी की देखरेख में रैली की तैयारियां होंगी।

फरीदाबाद जिले में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार व प्रदेश महासचिव राव रमेश पालड़ी, फतेहाबाद में विधायक जोगीराम सिहाग व बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी कृष्ण गंगवा, गुरुग्राम में दिग्विजय चौटाला, पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल व राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम प्रभारी होंगे।

हिसार जिले में प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पूर्व विधायक सूरजभान काजल को प्रभारी तथा पूर्व विधायक भाग सिंह छातर व रिटायर्ड एक्सईएन धर्मपाल को सह प्रभारी बनाया गया है। झज्जर जिले में दिग्विजय चौटाला व युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान और जींद में विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा व चेयरमैन पवन खरखोदा प्रभारी होंगे।

कैथल जिले में पूर्व विधायक पिरथी नम्बरदार, प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान व बीसी सेल प्रदेशाध्यक्ष राम मेहर ठाकुर और करनाल में विधायक ईश्वर सिंह व राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है

कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व विधायक रमेश खटक व प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल तथा महेंद्रगढ़ में राजदीप फौगाट, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस व प्रदेश सचिव महेश चौहान और नूंह में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार व प्रदेश सचिव सूबे सिंह बोहरा को प्रभारी की कमान सौंपी है

पलवल में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश डागर और पानीपत में चेयरमैन रणधीर सिंह व प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन को प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पंचकुला में विधायक रामकरण काला व पूर्व विधायक सतविंद्र राणा प्रभारी होंगे।

रेवाड़ी में पूर्व विधायक अनिता यादव, पूर्व विधायक गंगा राम व प्रदेश उपाध्यक्ष राव अभिमन्यु और रोहतक में राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक व युवा नेता सुमित राणा को प्रभारी बनाया गया है। सिरसा में एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल और सोनीपत में राज्य मंत्री अनूप धानक व विधायक अमरजीत ढांडा को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यमुनानगर में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी प्रभारी होंगे।

इनके अलावा पार्टी ने झज्जर रैली में महिलाओं की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं।

रैली को लेकर दिग्विजय चौटाला ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

जेजेपी की झज्जर रैली को लेकर शनिवार को जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बाढड़ा हलके से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। यहां उन्होंने हलका स्तरीय पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रैली का न्यौता देते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी तरह रविवार को दिग्विजय चौटाला झज्जर जिले में होंगे। 23 नवम्बर को गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर व पटौदी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 24 नवम्बर को गुरुग्राम व सोहना हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 25 नवम्बर को दादरी और 28 नवम्बर को झज्जर व बेरी हलके का दौरा करेंगे। 29 नवम्बर को बादली और बहादुरगढ़ हलके में होंगे।

error: Content is protected !!