पीडित व्यापारी नितिन गोयल से फिरौती लेने वाले अपराधियों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापार मंडल प्रदेश में सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ देगा – बजरंग गर्ग
जो भी व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस लेना चाहे सरकार को उनका तुरंत प्रभाव से लाइसेंस बनाया जाए – बजरंग गर्ग
पीडित व्यापारी नितिन गोयल के अपराधियों की पहचान होने के बावजूद भी 6 दिन बाद भी अपराधियों को पुलिस प्रशासन द्वारा ना पकड़े जाना निंदनीय – बजरंग गर्ग

हिसार – व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अपराधियों द्वारा नितिन गोयल से 10 लाख रुपए फिरौती लेने पर गंभीर चिंता प्रकट की। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि पुलिस ने जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया 10 नवंबर को पूर्णतय जींद बंद रहेगा और उसके बाद हरियाणा बंद का आह्वान किया जाएगा व 7 नवंबर को व्यापार मंडल की राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन जींद में होगा।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हैं। व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। जींद के प्रमुख व्यापारी नितिन गोयल को जान से मारने की धमकी देकर हथियार की नोक पर 10 लाख रुपये की फिरौती लेना इसका जीता जागता सबूत है। बड़े अफसोस से कहना पड़ रहा है कि अपराधियों की पहचान होने के बावजूद भी 6 दिन बाद भी अपराधियों को पुलिस प्रशासन नहीं पकड़ पाई है। जिसके कारण प्रदेश के व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन को नितिन गोयल से फिरौती लेने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके पीडित परिवार के 10 लाख रुपये वसूल किए जाएं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध किए जाएं। प्रदेश में जो भी व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस लेना चाहे उनका तुरंत प्रभाव से लाइसेंस बनाया जाए।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था यूपी व बिहार से भी बेहतर है। क्राइम के मामले में हरियाणा अव्वल नंबर पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण पड़ोसी राज्यों के उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाने से डरते हैं। जिस राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो उस राज्य में कोई भी उद्योगपति उद्योग लगाने की गलती क्यों करेगा। सरकार को अपराधियों पर नकेल डालने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है। ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत न कर सके। अगर पीडित व्यापारी नितिन गोयल से फिरौती लेने वाले अपराधियों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापार मंडल प्रदेश में सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ देगा।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए हिसार जोन के आईजी राकेश आर्य व जींद जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र बिजरानियां से फोन पर कहा। व्यापार मंडल के प्रदेश उपप्रधान व जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता व्यापार मंडल का आंदोलन जारी रहेगा। जिसके लिए लगातार प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि अपने स्तर पर मीटिंग करेंगे।

error: Content is protected !!