कुरुक्षेत्र

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से मिला अवार्ड। कुवि कुलपति…

चंडीगढ़

21 से 30 नवंबर तक होगा खेलों का आयोजन चंडीगढ़, 26 मई- हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ अब केवल दस दिन में ही पूरे करवा लिये जायेंगे। यह गेम्स 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक होंगे। यह जानकारी  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की समीक्षा बैठक  के दौरान दी गई। बैठक में  खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, शाहबाद तथा दिल्ली व चंडीगढ़ में 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक किया जाएगा, जिनमें 90 प्रतिशत खेल पंचकुला में आयोजित होंगे। साथ ही, ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल खेल का भी आयोजन खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा जो कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायेगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंण्डिया यूथ गेम्स-2021 बहुत ही प्रतिष्ठित एवं बड़ी प्रतियोगिता है।  राष्ट्रीय स्तर के इन खेलों का आयोजन पहली बार प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जो बहुत ही गौरव का विषय है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे ।  इन खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं।  आशा है कि खेलो इंडिया से प्रदेश के खिलाडिय़ों को नई पहचान मिलेगी और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन खेलों के आयोजन से संबंधित आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएं। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं।  उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन में बजट निगरानी के लिए प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाये इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजन कमेटी के गठन का भी अनुमोदन किया गया।…

भिवानी

भिवानी/मुकेश वत्स  नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी रमेश…

error: Content is protected !!