वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ का दूसरा दिन…

कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर :- मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश-हरिद्वार द्वारा शनिवार को थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन कुरुक्षेत्र सहित अन्य शहरों से आए सैंकड़ों यजमान शामिल हुए। जो श्रद्धालु यज्ञ में नहीं बैठ सके उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। लक्षचंडी महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि यह दिव्य आयोजन संरक्षक हरिओम जी महाराज के संरक्षण एवं महामंडलेश्वर डा. प्रेमानंद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

आज प्रात: कालीन वेला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुरुक्षेत्र नगर संघ चालक विजयंत बिंदल, जिला कार्यवाह हरीश शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य के.सी. रंगा, जनकराज सिरसा, बी.डी.गौड़ चंडीगढ़, सीमा लोहिया, ममता गोयल सिरसा व सुधा भारद्वाज सहित अन्य मुख्य यजमानों ने देव पूजन में हिस्सा लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ के पश्चात अपराह्नकालीन वेला में प्रवचनों के दौरान स्वामी हरिओम महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से महाराज मनु, रघु, राजा हरीशचंद्र, दशरथ, दुष्यंत आदि को पुत्ररत्नों की प्राप्ति हुई थी। भारतीय संस्कृति में यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इसीलिए यज्ञ को महत्वपूर्ण मानते हुए अवश्य भाग लेना चाहिए।

वहीं, संध्याकालीन वेला में आयोजित महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर विकास दास महाराज मोहड़ा धाम, संत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक , स्वामी रोशनपुरी , लक्षचंडी महायज्ञ की व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता अशोक शर्मा, आशुतोष गोस्वामी, देवेंद्र शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा सोनीपत, हरीश अरोड़ा, कंवरपाल शर्मा, अनिल देवगण, भगवत दयाल शर्मा, लेखराज सचदेवा, दीपक सचदेवा, सुरेन्द्र शर्मा, मुनीष राव, राज सिंह मलिक, लवकुश पंडित, डॉ. महेश तनेजा, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, कृष्ण दहिया सिसाना, राजीव सैनी, विजेंद्र सिंह, अनिल डागर, ईश्वर शामड़ी, सतबीर सिंह लाडी, सुशील, आर.डी.शर्मा, आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!