दो अज्ञात लुटेरे आप नेता की कार लूट कर फरार हो गए.
जरुरी कागजात, मोबाईल फोन, नगद 50 हजार की लूट.
पुलिस के द्वारा डा. की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
 आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर पंकज बेनीवाल की 20 अक्टूबर की रात्रि करीब 11 बजे दो अज्ञात लुटेरे कार छीन कर फरार हो गए। डा. ने कार लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन कार की गति तेज होने के कारण लुटेरे बच निकले और डा. चोटिल हो गए। कार में जरुरी कागजात, मोबाईल फोन, नगद 50000 रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने डा. की शिकायत पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नही लग पाया था।

पुलिस को दिए बयान में डा. पंकज बेनीवाल पुत्र डा. कवंल सिंह निवासी वार्ड 6 निखार कॉलोनी फर्रूखनगर ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को रात्रि करीब 11 बजे वह अपने के.एच. अस्पताल से अपनी गाडी लेकर घर पर आया हुआ था। उसने अपनी सफेद रंग की गाडी नंबर एचआर76ई-3155 होंडा सिटी कार को घर के बाहर खडी करके गेट खोलने गया । दो अज्ञात व्यक्ति उसकी होंडा सिटी कार में बैठे गए और कार को भगा कर तेज रफ्तार से जाने लगे तो उसने उनका पीछा किया व पीछे वाली सीट पर बैठे हुए व्यक्ति को चलती कार में पकडा व कुछ दूर गाडी के साथ लटकते हुए भागता रहा। कार की तेज रफ्तार  की वजह से वह गिर गया और उसके हाथ , पैर में चोटे आई। अज्ञात चोर गाडी लेकर थाने के सामने वाले रोड की तरफ भाग निकले। गाडी में सभी कागजात जैसे डाईविंग लाईसैंस, आरसी, इंश्योरेंस, पोलूशन, एक मोबाई नोकिया 61 जिसमें दो सिम कार्ड है। 50000 रुपए नगद रखे हुए थे।

महिला पशु पालक की दो भैंस चोरी
गांव कारौला से अज्ञात चोर महिला पशु पालक की दो भैंस चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने महिला पशु पालक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को दिए बयान में सविता पत्नी रामप्रकाश निवासी कारौला ने बताया कि वह पशु पालन का कार्य करतीहे 7 दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को उसने अपनी दो भैंस अपने प्लाट के सामने बांधी थी और उसका पति प्लाट में सोया हुआ था। उसका पति राम प्रकाश सुबह चार बजे 21 अक्टूबर 2021 को देखा तो दोनों भैंस कोई अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया है।

error: Content is protected !!