धर्मपाल वर्मा

चंडीगढ़ – उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस हौसले और जज्बे के साथ जनता के साथ खड़े होकर जिस तरह से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दांत खट्टे करने का काम किया है वह न केवल प्रशंसनीय है बल्कि कांग्रेस जनों के लिए उत्साह का विषयभी है ।आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फिर से खड़ी हो रही है और इसका श्रेय प्रियंका गांधी को इसलिए जाता है कि वह उत्तर प्रदेश में खुद रूचि ले रही है ,जनता की समस्याओं से लगातारदो चार हो रही हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने पुराने रूप में फिर से लौटने वाली है।

यह कहना है पंचकूला जिला महिला कांग्रेस की महासचिव समाज सेविका मुदिता शर्मा का।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपरोक्त प्रकरण के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जिस तरह से उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत सरकार मतलब मोदी सरकार पर जो दबाव बनाया उससे दोनों सरकारें सावधान हो गई और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने को मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी जारी है और कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सरकार के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि डरी हुई योगी सरकार ने हरियाणा से रोष मार्च के तहत उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले कांग्रेसियों का यूपी में प्रवेश नहीं होने दिया। बेशक हरियाणा पंजाब के कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सके लेकिन अन्याय के खिलाफ उनका जज्बा यथावत बना हुआ है। उन्हें इस बात का ध्यान है कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में जनता को यह संदेश दे दिया है कि एक तरफ सत्ता का अभिमान है तो दूसरी तरफ जनता है, सत्य है और उस अभिमान के मुकाबले में जनता का स्वाभिमान हिलोरे ले रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को भी इस बात का एहसास हो गया है कि मुसीबत की इस घड़ी में कांग्रेस ने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसे भुलाया नहीं जा सकेगा। मुदिता शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश से यह संदेश गया है कि उत्तर भारत में ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस मजबूत हो रही है और जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता को चुनाव का बड़ी बेसब्री से इंतजार है इन दोनों प्रदेशों से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।

error: Content is protected !!