हर जिले से आये मुख्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

गुरुग्राम,03 अक्तूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा का प्रान्त अभ्यास वर्ग अग्र विभूति स्मारक, शक्तिपीठ, अग्रोहा हिसार में सम्पन्न हुआ। 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रदेश के सभी जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग का उद्घाटन पश्चिमी उत्तरप्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रान्त अध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रान्त मंत्री सुमित जागलान, प्रान्त संगठन मंत्री श्याम राजावत द्वारा किया गया।

अभ्यास वर्ग में इतिहास एवं विकास, सैद्धान्तिक भूमिका, कार्य पद्धति, परिसर कार्य व सदस्यता, कार्यकर्ता व्यवहार एवं दृष्टिकोण आदि विषयों पर सत्र आयोजित हुए। सत्रों में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, अखिल भारतीय छात्रा कार्य प्रमुख ममता यादव, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू कटारिया ने विचार रखे।

प्रान्त अभ्यास वर्ग में गुरुग्राम से गौरव कटारिया, आशीष राजपूत, योगेश कुमार एवं रंजिनी कुमारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम सत्र में गौरव कटारिया को पुनः विभाग संगठन मंत्री एवं पारिजात शास्त्री को पुनः जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही प्रान्त मंत्री सुमित जागलान ने आगामी कार्यों को बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष को एबीवीपी धुमधाम से मनाएगी। साथ ही एबीवीपी के 75 वर्ष, परिषद की पाठशाला, सामाजिक अनुभूति, मीडिया-सोशल मीडिया अभ्यास वर्ग एवं छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन आदि पर एबीवीपी कार्य करेगी। 5 अक्टूबर से सदस्यता अभियान शुरू होगा।

error: Content is protected !!