प्रदेश भाजपा से जुड़े पूछे गए हैं कई सवाल, ये सवाल बने हुए हैं आम लोगों में चर्चा का विषय

गुडग़ांव, 27 सितम्बर (अशोक): गत दिवस रविवार को प्रदेश में पुरुष और महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर के 463 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। गुडग़ांव में भी इस परीक्षा के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन इन परीक्षा में कई अजब-गजब सवाल भी पूछे गए। एक सवाल तो प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से संबंधित रहा। इसी प्रकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसपी) के अध्यक्ष के सरनेम के बारे में भी प्रश्र पूछा गया।

प्रदेश के गृह व स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज से संबंधित प्रश्र के विकल्प में अविवाहित भी दिया गया। दूसरे विकल्प में उनके उच्च शिक्षित होने, पहले भी गृहमंत्री रहने और पुलिस अधिकारी रह चुके होना भी विकल्प में दर्शाया गया। जानकारों का कहना है कि न तो अनिल विज पहले प्रदेश के गृहमंत्री रहे और न ही पुलिस के अधिकारी, वह स्नातक हैं। ऐसे में उच्च शिक्षित होने का विकल्प शायद ठीक नहीं होगा। इसलिए सही जबाव अविवाहित भी हो सकता है।

परीक्षा में भाजपा से जुड़े भी कई सवाल पूछे गए हैं। एक सवाल यह भी पूछा गया कि पिछले दिनों किस सांसद के पिता की मृत्यु हुई है। भाजपा की टिकट पर बरौदा विधानसभा का उप चुनाव किसने लड़ा था, यह भी प्रश्र पूछा गया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कौन
हैं, इस प्रश्र के कई विकल्प दिए गए थे। जानकारों का कहना है कि यह भी पूछा गया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मंच पर कौन सी अभिनेत्री मौजूद थी। पुलिस के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में पूछे गए सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बताया जाता है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।