किसान आन्दोलन के समर्थन में धरना 297वें दिन भी जारी-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम।

गुरुग्राम। दिनांक 20.09.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया के किसान आंदोलन को आज 298दिन हो गए हैं।उन्होंने बताया कि आज धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान पंजाब सिंह ने की।

धरने को संबोधित करते हुए पंजाब सिंह ने कहा कि 27 सितंबर को भारत पूर्ण रूप से बंद रहेगा।उन्होंने कहा गुरुग्राम मैं भी भारत बंद के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों से संपर्क किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को गुरुग्राम में किसान,मज़दूर तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों मिलकर गुरुग्राम को बंद करेंगे और भारत बंद को सफल बनाएंगे। उन्होने कहा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक है और भारत बंद के लिए भी वो सभी देश वासियों से शांतिपूर्वक भारत बंद में शामिल होने के लिए अपील करेंगे।

आज धरने पर बैठने वालों में अनिल पंवार,बलवान सिंह दहिया,फ़ूल कुमार,योगेश्वर दहिया,प्रेम सिंह सहरावत, मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,जीत सिंह नंबरदार,हरी सिंह चौहान,मनीष मक्कड़,तनवीर अहमद,जयप्रकाश रेडू,धर्मवीर झाड़सा, मनोज झाड़सा,कमलदीप गोड,अनीता,रिंकी,सतीश कुमार,संदीप कुमार,कुलदीप सिंह, नीतू कुमारी तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।

error: Content is protected !!