भाजपा नेता ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्येकर्ताओ को विस्तार से दी जानकारी

हिसार – आज पार्टी द्वारा शहर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम के दूसरे दिन अग्रोहा शक्तिपीठ में जिले के सभी मोर्चा पदाधिकारियों और जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्येकर्ताओ को विस्तार से जानकारी दी ताकि सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया जा सके और पार्टी की रीति-नीति का प्रचार किया जाये !

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी आन बान और शान होते हैं इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में अनेक कार्यकर्ताओं ने जवान गवानी पड़ी थी! कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया की सभी सबसे बड़ी पार्टी बनी है ! उन्होंने बताया कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास की सोच को लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा ने हमेशा अंतिम व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। भाजपा राज में किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी जी लगातार किसान हितेषी कदम उठा रहे हैं हरियाणा प्रदेश का किसान भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खुश है और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए किसान हितेषी कदमों को सही ठहरा कर खुशी मना रहा है लेकिन विपक्षी दल किसानों को उनके सामने झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहा है ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से परिवारवाद को समाप्त किया है, भाजपा ने योग्यता के आधार पर नोकरी देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कौशल विकास के माध्यम से रोजगार परख शिक्षा दी जा रही है।इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्य कर्ता उपस्थित थे!