हिसार, 19 अगस्त। मनमोहन शर्मा

वीरवार को हिसार से प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। हिसार से मुंबई सेंट्रल के लिए दुरंतो एक्सप्रेस सुबह लगभग 10 बजे रवाना हुई। इससे पहले यह रेलगाड़ी मुंबई सेंट्रल से जयपुर के बीच चलती थी। हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने इसे जयपुर से वाया सिकर, लोहारू, हिसार तक के लिए विस्तारित करने को लेकर रेलमंत्री से आग्रह किया था, जिसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।

 इस रेल गाड़ी का ठहराव रींगस सीकर, झुंझुनू, लोहारू तथा सदलपुर में भी होगा। इस सुपरफास्ट ट्रेन चलने पर हिसारवासियों व आस पास के जिले के लोगों फायदा होगा, यात्री अब 21 घंटे में हिसार से मुंबई का सफर तय कर सकेगें। 
हिसार से मुंबई सेंट्रल की रेल सेवा सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वीरवार को चलेगी। 

यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और रविवार को मुंबई से रात 11 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। वहीं हर मंगलवार और वीरवार को सुबह 10 बजे हिसार से चलेगी। वीरवार को मुंबई जाने वाले यात्रीगण काफी खुश नजर आए। 

उन्होंने कहा कि हिसार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन चलने से हिसार व उसके आस आप जिलें के लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों ने बताया कि पहले मुंबई जल्दी पहुंचने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब हिसार से सुपरफास्ट ट्रेन से आसानी से जा सकेंगे, जिससे समय की काफी बचत होगी।

error: Content is protected !!