मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

सभी खिलाडिय़ों से अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की आशा – मनोहर लाल

चण्डीगढ़ 2 अगस्त:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम और पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है और पहली बार महिला हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे एक दिन पूर्व पुरुष हॉकी टीम ने भी 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट-ब्रिटेन को 3-1 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में 9 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और इस टीम की कप्तान रानी रामपाल भी शाहाबाद से हैं, यह प्रदेशवासियों के लिए और भी गर्व की बात है।

श्री मनोहर लाल ने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए संभावना व्यक्त की है कि अगले मैच में भी यह सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!