आगामी 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में निकाली जायेंगी तिरंगा यात्रा

पूर्व शिक्षा मंत्री ने बताई कार्यककर्ताओं को यात्रा की रूपरेखा.

महेंद्रगढ़ । एक अगस्त से आरंभ होकर 14 अगस्त तक चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा सम्मान यात्रा को लेकर मंडल के अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की पाठशाला का आयोजन किया गया।  तिरंगा यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा सहित इसे कामयाब और यादगार बनाने का मंत्र देने से पहले विशेष रूप से उपस्थित पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।

इस मौके पर उन्होंने  कहा कि 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा हरियाणा प्रदेश में सबसे बड़ी यात्रा साबित होगी । उन्होंने कहा 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किये जाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में  बहुत अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल होंगे ।उन्होंने तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और  पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के साफ-साथ्फ निर्देश दिया कि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी भी कीमत पर तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए । तिरंगा यात्रा के लिए उन्होंने भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों को अलग-अलग निर्देश देते हुए जिम्मेदारी भी सौंपी ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक मंडल अध्यक्ष कुलदीप, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान,मुकेश शर्मा, पवन खैरवाल,युवा मोर्चा नवीन शर्मा, अमित पाली,युवा मोर्चा प्रदेश सचिव सूंदर गुजर्र आदि उपस्थित थे ! 

Previous post

गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Next post

भवन निर्माण कारीगर मजदूरों की ज्वलन्त मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

You May Have Missed

error: Content is protected !!