जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम समारोह मनाया

 चंडीगढ़। जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ के प्रांगण में चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से लड़कियों के लिए चलाए जा रहे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह मनाया गया। इस मौके पर  शिप्रा बंसल तथा डॉक्टर रमणीक शर्मा मेंबर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट,  नीरज सूद सामाजिक कार्यकर्ता, चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी तथा जन शिक्षण संस्थान का स्टाफ उपस्थित था।

चंडीगढ़ पुलिस के सौजन्य से जन शिक्षण संस्थान की महिला छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का यह सत्र पिछले 1 महीने से चलाया जा रहा था। जिसमें संस्थान की 40 छात्राओं ने भाग लिया और उसे सफलतापूर्वक खत्म किया। इन बच्चियों को संस्थान के द्वारा सम्मानित भी किया गया। बच्चियों ने इस मौके पर पिछले 1 महीने में सिखलाई के दौरान जो आत्मरक्षा के कौशल सीखें उनका प्रदर्शन भी दिखाया। अर्जुन कम्बोज जी ने बच्चियों को इस मौके पर बधाई देते हुए आज के समाज में महिलाओं की आत्मरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की तथा बच्चों को प्रोत्साहन दिया कि वह इसी प्रकार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेते रहे और समाज में निडर होकर अपना कार्य करें। 

शिप्रा बंसल ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के सत्र की सफलतापूर्वक संपन्ना पर मुबारकबाद दी।  अर्जुन कम्बोज ने प्रोग्राम के दौरान आश्वासन दिया के संस्थान आने वाले समय में भी चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम संस्थान की महिला छात्राओं के लिए आयोजित करता रहेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!