पंचकूला। पूरे हमारे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कहीं ना कहीं भाजपा सरकार के सैलाब प्रदर्शन मोर्चे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की भाजपा सरकार की कारस्तानी के देखो पहले झूठ बोलकर देशवासियों को ठगा और सत्ता में आने के बाद देशवासियों को कंगला बना के रख दिया। यह शब्द कहे हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव दीपा शर्मा ने  कहा की जनता सड़कों पर उतर चुकी है। जहां एक तरफ किसान इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ मोर्चे पर टिका हुआ है वही अब कांग्रेस पार्टी संकट की इस घड़ी में ना केवल किसान के पास साथ बल्कि हर देशवासी के साथ खड़ी है।

दीपा शर्मा ने कहा की महंगाई आमजन की कमर तोड़ के रख दी है। ₹100 लीटर पेट्रोल ₹900 का सिलेंडर ₹200 सरसों का तेल जितनी जोर से पानी पीती थी। अब इतनी जोर से जनता छाती पीट रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार आमजन के दुख दर्द से कतई अनजान है। दीपा ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी,प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा  के दिशा निर्देशों अनुसार महिला कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्षा सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में पंचकूला क्षेत्र में पिछले दिनों में  महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में आम लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शन में सहयोग एवं समर्थन दिया।  दीपा शर्मा ने कहा ने कि प्रदेश में यदि आज चुनाव हो जाएं तो हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का बनना तय है।

error: Content is protected !!