जजपा व भाजपा नेताओं को अपनी गलत नीतियों के कारण करना पड रहा है जनता का विरोध

भारत सारथी जुबैर खान नूंह

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आज पूरी तरह से विफल है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के चलते किसान अभी भी धरने पर बैठै हैं लेकिन भाजपा नेता अभी जश्न मना रहे हैं लेकिन समय आने पर देश प्रदेश की जनता इन सबका हिसाब भाजपाईयों से जरूर लेगी। उक्त बातें नूंह अनाजमंडी स्थित इनेलो कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहीं।

उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जनता के किए एक भी वादे को भाजपा पूरा नहीं कर पाई है किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा वर्ग में भाजपा के प्रति भारी रोष हैं। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची सैंकड़ों महिलाओं व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र उनका परिवार है पूर्व से ही उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला व दादा चौधरी देवीलाल ने मेवात के लिए अनेकों कार्य किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संंगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर, खंड स्तर के अलावा ग्राम स्तर के साथ वार्ड स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अभी से जुट जाएं। प्रदेश की भाजपा व जजपा पार्टी हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। एक और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही दूसरी और केंद्र व प्रदेश की पार्टी जश्न मना रही है। मुख्यमंत्री जनता के दिखावे के लिए बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर इन दावों की पूरी तरह से हवा निकल रही है। अब जरूरी हो गया है कि समय आने पर इस तानाशाही सरकार को जरूर जवाब दें।

इस मौके पर मुख्य रूप इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जिला प्रभारी आनंद सिंह श्योराण, नूंह इनेलो जिला अध्यक्ष सुबान खान सहित अन्य पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने भी केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  सुभान खान ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है जिससे आज प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है।

इस मौके पर किसान सेल के जिला अध्यक्ष रणजीत नंबरदार, एडवोकेट मोहम्मद तलहा, नूंह हल्का अध्यक्ष इब्राहिम पहलवान,इकबाल,हाकम, युवा जिला अध्यक्ष आबिद खान, जैकम चंदेनी, सरोज देवी व बानो के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!