-किसानों पर हुए पुलिस बल की निंदा की, तेजिंदर को थपड़ मारने की हो निष्पक्ष जांच

पंचकूला, 20 जून। सत्तारूढ़ बीजेपी-जेजेपी इतनी तानाशाह हो चुकी है कि यदि कोई अपने हकों के लिए आवाज बुलंद करता है तो उसे पुलिस बल के दम पर कुचलने के काम करती है। ऐसा आज पंचकूला में किसानों के साथ हुआ। यह गैरकानूनी और अमानवीय है, जिसकी हम घोर शब्दों में निंदा करते है। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहें ।

 विधायक ने कहा कि पुलिस बल का किसानों पर बार-बार प्रयोग किया जा रहा है। जबकि 7 महीने से ज्यादा वक्त बीत गया कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे है। भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन सरकार लोकतंत्र का गला घोंटकर मनमानी पर उतारू है। केंद्र सरकार किसानों की मांग पूरी करे।

विधायक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का विरोध करने पर किसानों पर पुलिस कारवाही हुई, जिसमें कई किसानों को चोट आई है। यहां तक किसानों ने बताया कि कई किसान घायल है और  सिविल कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने किसानों के साथ गाली-गलौच की है। जिसकी डीसीपी साहब गहनता से जांच करें।

वही सूरजपुर के युवक तेजिंदर को सेक्टर-26 में बुलाकर सिविल कपड़ों वाले पुलिस कर्मी ने थप्पड़ मारा है। जिसको लेकर किसानों में रोष है। इसकी  निष्पक्ष जांच की जाए। प्रदीप चौधरी ने यह भी कहा कि किसानों के साथ सरकार का रवैया बिल्कुल सही नही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की ठान चुकी भाजपा सरकार असल में किसान विरोधी हैं। चौधरी ने कहा कि इससे पहले 5 जून को भी किसानों पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया था।

error: Content is protected !!