मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज कुमार सिंह के साथ बैठक की

 नई दिल्ली, 19-06-2021- हरियाणा प्रदेश के विद्युत संबंधी विभिन्न विषयों व भाखडा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से संबधित विषयों के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय  विद्युत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज कुमार सिंह के साथ बैठक की। बैठक में हरियाणा के विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।         

नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्री राज कुमार सिंह के निवास पर हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से बोर्ड के संबंधित विषयों बारे विशेष रूप से विचार-विमर्श किया। हरियाणा में विद्युतीय ढांचा, उत्पादन, आपूर्ति व खपत की स्थिति के संदर्भ में भी केंद्रीय राज्य मंत्री को अवगत करवाया।           

हरियाणा राज्य के एक औद्योगिक हब के रूप में उभरने  के परिणामस्वरूप प्रदेश में विद्युत खपत व अन्य आवश्यकताओं बारे भी केंद्रीय राज्य मंत्री से विचार-विमर्श विमर्श हुआ।           

केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरियाणा के विद्युतीय प्रबंधन की प्रशंसा भी की। हरियाणा प्रदेश में सभी गांवो में विद्युतीकरण के बारे में भी केंद्रीय राज्य मंत्री को अवगत करवाया गया। कोविड के दौर में भी हरियाणा के विद्युत निगम लाभ की स्थिति में रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की वर्तमान राज्य  सरकार के दौरान  विशेषकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा में लाईन लाॅस 31 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुआ है।हरियाणा प्रदेश मे  ‘म्हारा गांव जगमग गांव ‘ योजना के उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य में  53,00 गावों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!