चण्डीगढ़, 10 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा आज चंडीगढ़ से 16 जिलों में वर्चुअली 1100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करने के लिए प्रदेश के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

हरियाणा के शिक्षा तथा वन मंत्री श्री कंवरपाल ने यमुनानगर जिले की जनता को 9 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक की तीन विकास परियोजनाओं की सौगात देने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से यमुनानगर के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री बनवारी लाल ने प्रदेश भर में बड़े स्तर पर विकास कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास के लिए हरियाणा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने हिसार जिले को आज 267 करोड़ रुपये से अधिक की विकास  परियोजनाओं की सौगात  देने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मैगनेट सिटी हिसार के विकास में एक नया आयाम स्थापित होगा।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा कुरुक्षेत्र की 2019 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का उदघाटन करने पर आभर प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र विकास की राह पर ओर आगे बढ़ेगा।

error: Content is protected !!