ब्राह्मण सभा ने किया नवनियुक्त उपायुक्त का अभिनन्दन

उपायुक्त ने दिया भरपूर सहयोग का आश्वासन

अम्बाला, 10 जून – अम्बाला जिला के नवनियुक्त उपायुक्त विक्रम सिंह का उनके कार्यालय में ब्राह्मण सभा की ओर से अभिनन्दन किया गया। अम्बाला नगर ब्राह्मण सभा के प्रधान अरविन्द शर्मा ने सभा की ओर से उपायुक्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका जिला अम्बाला में उपायुक्त का पदभार सम्भालने पर हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने ब्राह्मण सभा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी ली। नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने उन्हें बताया कि ब्राह्मण सभा गरीब लड़कियों की शादी करवाना, गरीब  विधवाओं व असहाय महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण करना, गौरक्षा अभियान, सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार तथा समाज  के सभी वर्गों में आपसी समरसता, सदभाव और मेलमोल कायम करने के लिए कार्य  कर रही है।

उपायुक्त ने सभा की ओर से चलाए जा रहे समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभा को यथासम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के संस्थापक सदस्य सुभाष शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश बक्शी, उपप्रधान सोमनाथ शर्मा, तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा तथा प्रैस फोटोग्राफर सतीश कुमार भी मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!