गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर ब्राह्मण समाज से जुड़ी संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संस्थाओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सहप्रभारी, अनुराधा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू के साथ तमाम तमाम नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीएल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ाया है।

संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। इसी कड़ी में ब्राह्मण समाज से जीएल शर्मा को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंप कर ब्राह्मण समाज के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। इस कड़ी में ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन गुड़गांव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनके उपाध्यक्ष नियुक्त होने से ब्राह्मण समाज को एक मजबूती मिली है।

जीएल शर्मा ने एक दशक से ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य बिरादरी की भी सेवा की है। वह चाहे किसी भी क्षेत्र में रहें हैं। हमेशा अग्रिम पंक्ति में सेवा में लगे रहते हैं । उनके मनोनयन पर ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, भारत भूषण शर्मा एडवोकेट, सचिव गोविंद वशिष्ट, सह सचिव राजीव भारद्वाज , ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। दूसरी ओर हरियाणा विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं आदर्श ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक योगेश कौशिक, विप्र फाउंडेशन के संयोजक राजेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सविता उपाध्याय, जिला अध्यक्ष नरेंद्र गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष जय मुदगिल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, राजकिशन कौशिक, आरपी कौशिक, रामनिवास वत्स, बीएन कौशिक, विजय भारद्वाज, दयानंद वशिष्ठ, नरेंद्र गौड़, सत्य नारायण शर्मा, पुरषोत्तम वत्स सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी जीएल शर्मा को बधाई दी तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

error: Content is protected !!