चंडीगढ़, 15 अप्रैल- अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में तथा 27 अप्रैल से 4 मई 2021 तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम सोनीपत में किया जाएगा। ये दोनों प्रतियोगिताएं महिला व पुरूष वर्ग में होंगी।          

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीमों का ट्रॉयल 16 अप्रैल को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में तथा हॉकी प्रतियोगिता की टीम के लिए सोनीपत में ट्रॉयल किया जाएगा।

error: Content is protected !!