पत्रकार के पिता के निधन पर विभिन्न नेताओं ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी शोक व्यक्त करने पहुंचे पवन सिंवर के गांव निरबाण

चंडीगढ़, 13 अप्रैल – चंडीगढ में हरियाणा कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंवर के पिता महेंद्र सिंह सिंवर के निधन पर प्रदेश की विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने पत्रकार के घर पहुंचकर व फोन पर उनके पिता के निधन पर  शोक व्यक्त किया व सांत्वना दी। सभी ने इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी गांव निरबाण में पत्रकार पवन सिंवर के आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पवन सिंवर व उसके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया। चंडीगढ़ ब्यूरो में कार्यरत जनता टीवी के संवाददाता पवन सिंवर के पिता चौधरी महेंद्र सिंह सिंवर का निधन 3 अप्रैल को ह्रदय गति रुकने से हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव निरबाण, सिरसा में किया गया। पत्रकार के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, बिजली मंत्री रणजीत सिंह,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन सुभाष बराला, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष आदित्य देवीलाल सहित अनेक नेताओं ने भी पत्रकार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

महेंद्र सिंह सिंवर की पशुपालन में थी बेहद रूचि :

पत्रकार पवन सिंवर ने बताया कि उनके पिता जी किसान थे और पशुपालन में बेहद रुचि रखते थे। वे हमेशा खेती और किसानी में लगे रहते थे। वे हम चार भाई-बहनों को हमेशा बोलते थे कि खेती किसानी मैं कर रहा हूं, तुम सब पढ़ाई-लिखाई करके आगे बढ़ो, मेरी यही तमन्ना है। इसके बावजूद भी हम चारों बहन-भाई खेती में पिता जी का सहयोग करते थे, लेकिन उनका हमेशा ये ही कहना होता था पढ़ाई करो। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी के जन्म के एक महीने बाद ही उनके पिता मेरे दादा जी चौधरी हरिसिंह सिंवर का निधन हो गया था। मेरे पिता के सिर पर पिता का साया नही था लेकिन बड़े भाई चौधरी भगीरथ सिंवर और सिंवर परिवार के सानिध्य में किसानी और खेती में लग्न और मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!