मनुष्य के दुखों का बड़ा कारण मनुष्य का धर्म से दूर होना है: माई जी महाराज

भिवानी।  भारत माता सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कुसुमेश्वर महादेव मंदिर के महंत आचार्य माई जी महाराज ने कहा है कि वर्तमान में मनुष्य के दुखों का बड़ा कारण मनुष्य का धर्म से दूर होना है। उन्होने मंदिर में भक्तजनों को संदेश में कहा कि जब भी मनुष्य धर्म से दूर हुआ है, देश में प्राकृतिक आपदा आई है। आचार्य श्री ने कहा कि उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर की 2013 में आई तबाही भी मनुष्य की प्रकृति के विपरित चलन का परिणाम था। इसलिए मनुष्य को कभी भी धर्म का मार्ग नहीं छोडऩा चाहिए।

उनका कहना था कि धर्म से दूर होकर राजनीति भी जनहित की नहीं हो सकती। क्योकि धर्म और राजनीति एक दूसरे के पूरक हैं। धर्म के बिना राजनीति और राजनीति के बिना धर्म अधुरा है। उन्होने भक्तजनों से कहा कि इतना ही नहीं आज के समय में तो मनुष्य अपने राष्ट्र से भी दूर होता जा रहा है। वर्तमान पीढ़ी को भारत के वास्तविक स्वरूप का ही पता नहीं है। हरियाणा के युवा को केरल, आसाम, नागालैंड जैसे प्रदेशों की संस्कृति का भी ज्ञान नहीं है। युवा पीढ़ी को भिवानी में बनने वाला अखंड भारत माता मंदिर वृहद भारत से अवगत करवायेगा।

सात मंजिला भारत माता मंदिर की हर मंजिल पर भारत की संस्कृति होगी। आचार्य माई जी महाराज ने कहा कि यह मंदिर देश का अपनी तरह का पहला मंदिर होगा। उन्होने आमजन से अपील की है कि वें सब अपने स्तर पर मंदिर निर्माण में सहयोग करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!