मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात. महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

नई दिल्ली, दिनांक:25 -03-2021 = हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न, हुई।         

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के उपरांत हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि लगभग एक माह के बाद यह  मुलाकात थी । मुलाकात के दौरान हरियाणा से संदर्भित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।       

हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में मिडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि  मुलाकात के दौरान किसान आंदोलन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कोरोना की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत हरियाणा में किए गए प्रबंधों के संदर्भ में भी चर्चा हुई।           

हरियाणा में फिल्म सिटी का निर्माण किए जाने के संदर्भ में मिडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर में एचएमटी की भूमि से कुछ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित की गई है। यह फिल्म सिटी एक प्रकार से बेस कैंप प्रकार की होगी। इसकी विकास योजना तैयार की जा रही है। फिल्म सिटी आगामी 4-6 माह में स्थापित कर दी जाएगी।    

धर्मांतरण के संबंध में कानून लाए जाने के संदर्भ में मिडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह आवश्यक है और या तो आॅर्डिनेंस लाया जाएगा या अगले विधानसभा सत्र में यह कानून लाया जाएगा। एक अन्य प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से 12 वर्ष आयु तक की बच्चियों के साथ हुए आपराधिक मामलों की सुनवाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत लाया गया था उसी प्रकार इसी भांति के अन्य मामलों को भी फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत लाया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!