चंडीगढ़, 24 मार्च- अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन 6 अप्रैल से 9 अप्रैल 2021 तक भोपाल में करवाया जाएगा जिसके लिए हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले खिलाडियÞों का चयन 26 मार्च 2021 को भिवानी के भीम स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी इस चयन स्पर्धा में प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण-पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग या कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी टी.ए. व डी.ए. अपने विभाग से क्लेम करेंगे।

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय सिविल सेवा व सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कारपोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे ।

error: Content is protected !!