किसान समर्थकों कर्मचारियों को प्रताड़ित करने से बाज आये सरकार : गंगाराम श्योराण।
शुक्रवार को भिवानी और दादरी अनाज मंडी में होगा विरोध प्रदर्शन, 21 मार्च को कृषि मंत्री का सिवानी में करेंगे घेराव।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूढेड़ा में कार्यरत अध्यापक सतीश कुमार के निलंबन का मामला गर्माता जा रहा है। आज कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने पर अध्यक्ष मंडल के सदस्य गंगाराम श्योराण ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन समर्थकों को प्रताड़ित कर रही है जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि सतीश कुमार बहुत ही उम्दा अध्यापक हैं। जिन्हें 2017 में राज्यपाल द्वारा स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है तथा 08 मार्च को नई शिक्षा नीति के बारे में सुझाव देने बारे बनी 9 सदस्यीय कमेटी का सदस्य बनाया गया था। सतीश कुमार का सिर्फ यही कसूर है कि वो एक किसान का बेटा है। धरने पर सरकार की इस कार्यवाही की कड़ी निंदा का प्रस्ताव पास किया गया और सरकार को चेतावनी दी गई कि सतीश कुमार को अविलंब बहाल किया जाए।                 

खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन काले कानूनों के खिलाफ भिवानी और दादरी अनाज मंडी में शुक्रवार को सुबह 10 बजे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने पर इलाके की सभी खापें, किसान, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि तीन काले कानून लागू होने से किसान और मजदूर पर बड़ा खतरा तो है ही आढ़तियों पर भी बड़ी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कल सब मिलकर अपने हकों को आवाज को बुलुन्द करेंगे।               

 कितलाना टोल पर धरने के 84वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, सर्वजातीय खाप श्योराण 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, खाप फौगाट 19 के उपप्रधान धर्मपाल महराणा, गंगाराम श्योराण, रत्तन जिंदल, मास्टर राजसिंह, दिलबाग ग्रेवाल, दल्लो छपार, सुभाष यादव, सुरेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन में मदद कर रहे लोगों से सौतेला व्यवहार कर रही है लेकिन भूल रही है किसान कमजोर और बेबस नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल 21 मार्च को सिवानी के कॉलेज एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं जिसका पूरे जोरशोर से घेराव कर विरोध किया जाएगा।                     

 इस अवसर पर दिलबाग ढुल, पूर्व सरपंच टेकराम मंदोला, राजू मान, धर्मेन्द्र छपार, रामकुमार सोलंकी, ओमप्रकाश शेखावत, सुखदर्शन, राकेश मलिक, सुभाष कौशिक, बीरमति, कृष्णा सांगवान, रतन्नी देवी, कर्ण सिंह, धर्मपाल यादव, रामेश्वर, चांदराम यादव, प्रेम सिंह, कर्मबीर यादव, मौजीराम, वीरेन्द्र यादव, जगदीश हुई, प्रमोद यादव, रामकिशन यादव, देशराम भांडवा, संदीप यादव, सतीश यादव इत्यादि मौजूद थे। आज भी टोल फ्री रहा।

error: Content is protected !!