रमेश गोयत

पंचकूला, 13 मार्च। हरियाणा राज्य महिला आयोग सैक्टर 4 पंचकूला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नोटिस भेजा है। यह नोटिस अंतरराष्टÑीय महिला दिवस के दिन कांग्रेस की महिला विधायकों द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाने के संदर्भ में भेजा गया है। 8 मार्च 2021 को चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय के परिसर के बाहर हुई घटना के संदर्भ में यह नोटिस भेजा गया है। यह जानकारी आज हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2021 मना रही थी, उसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी पार्टी ने पूरे देश को एक आश्चर्यजनक झटका एक घटना को क्रियान्वित कर पूरे प्रदेश को भी दिया। हरियाणा प्रदेश के विपक्षी दल के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री-खुद एक ट्रैक्टर पर बैठे हैं और महिला विधायक आपके ट्रैक्टर को खीच रही है।  उन्होंने कहा कि यहां यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने के उद्देश्य से सुनियोजित रूप से की गई थी। इस नोटिस में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने स्पष्टीकरण के लिए 3 दिन का समय दिया है।

यह नोटिस में लिखा है कि आपको 8 मार्च 2021 को हरियाणा सिविल सचिवालय के परिसर के बाहर हुई घटना के संदर्भ में भेजा गया है। जिस दिन पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2021 मना रही थी, उसी दिन आपने पूरे देश को एक आश्चर्यजनक झटका एक घटना को क्रियान्वित कर पूरे प्रदेश को भी दिया। घटना थी हरियाणा प्रदेश के विपक्षी दल के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री-खुद एक ट्रैक्टर पर बैठे हैं और महिला विधायक आपके ट्रैक्टर को खीच रही है। यहां यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने के उद्देश्य से सुनियोजित रूप से की गई थी।