कृषि कानूनों 3 साल होल्ड रख बातचीत से निकाले हल : बाबा रामदेव

भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

पानीपत। हरियाणा में किसान आंदोलन वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है और किसान आंदोलन में किसानों द्वारा कॉरपोरेट्स के ऊपर भी हमला किया जा रहा है। उनमें अंबानी-अड़ाणी के साथ बाबा रामदेव का भी नाम लिया जा रहा है। बाबा रामदेव के प्रोडक्ट न खरीदने की भी अपील की जा रही है। इन्हीं के बीच आज बाबा रामदेव का ब्यान आया जो शायद किसानों को पसंद आएगा।

पानीपत के समालखा में बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार 3 साल तक कृषि कानूनों को होल्ड रख कर बातचीत से किसानों की समस्या का हल निकाले। वे यहां एक उद्योगपति के घर शादी में आए थे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी यहां पहुंचे थे।

रामदेव ने कहा कि वो सरकार के प्रवक्ता नहीं है। वो कांट्रेक्ट खेती भी नही करना चाहते। उनका मानना है कि किसान और सरकार साथ बैठकर किसान और देशहित की नीतियों पर चर्चा करें। जो सही हो उस पर कानून बनाएं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!