शहद तोड़ने के चक्कर में गई जान

पटौदी।  गांव पातली में नीम के पेड पर लगे मधु मक्खी के छत्ते से शहद निकालने के चक्कर में उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की पेड से गिर कर मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक फर्रुखनगर में किराय के मकान में रहता था।

जानकारी के अनुसार श्री पाल पुत्र बाबू लाल निवासी बुलाव तहसील चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश जोकि फर्रुखनगर में किराय के मकान में रहता था। 17 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे गांव पातली में किसी मकान में लगे नीम के पेड पर मधु मक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए चढ़ा था। संतुलन बिगडने से वह पेड से नीचे गिर गया। उपचार के लिए फर्रुखनगर के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!