चंडीगढ़,1 फरवरी। केन्द्रीय आम बजट से कर्मचारियों व मजदूरों को भारी निराशा हाथ लगी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने केन्द्रीय आम बजट की घोर निन्दा की है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि कर्मचारियों को आशा थी कि सरकार पुरानी पेंशन व डीए बहाली, आय-कर छूट की सीमा बढ़ाने, ठेका प्रथा व निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने व ठेका कर्मचारियों को पक्का करने के कदम उठाएंगी। लेकिन बजट में कर्मचारियों के इन मुद्दों को संबोधित न करने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने ऐसा करने की बजाय जनता के खून-पसीने से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचने की खुलेआम धोषणा करके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

error: Content is protected !!