चंडीगढ़, 22 जनवरी: इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला किसानों के समर्थन में शुक्रवार को ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत  कालका माता मंदिर व गुरुद्वारे में मत्था टेककर की। वह सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ पिंजौर से इस यात्रा की शुरुआत करते हुए हजारों किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकले।

वो शुक्रवार को पंचकूला, बरवाला, शहजादपुर, नारायणगढ़, सढ़ौरा, बिलासपुर, जगाधरी होते हुए यमुनानगर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। शनिवार 23 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत रादौर से होकर लाडवा, रैतखाना, भादसो चौक, नीलोखड़ी, तरावड़ी, काछवा, करनाल होते हुए घरौंडा पहुचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। वहीं 24 जनवरी को घरौंडा से इस यात्रा का शुभारंभ होगा जो फूरलक, गगसीना, मुनक, धर्मगढ़ चौक, कवी, मतलौडा, इसराना, समालखा और गन्नौर होते हुए सिंघु बार्डर तक जाएगी।

error: Content is protected !!