किसान मजदूर संगठन के युवा प्रदेश अध्यत्र विरेंद्र नरवाल भूख हडताल पर बैठे

हिसार। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हरियाणा के युवा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र नरवाल आज मैय्यड टोल प्लाजा पर भूख हडताल पर बैठे। रामकुमार हुड्डा पर उनके साथ भूख हडताल पर बैठे। विरेद्र नरवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को देश भर के किसान दिल्ली में कूच करेंगे और ट्रैक्टरों के साथ परेड में हिस्सा लेगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की मागों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को झूकना पडेगा और किसानों की जो मांगे है उनकों पूरा करना पडेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब का किसान दिनरात मेहनत करके देश में सबसे ज्यादा अनाज को पैदा करता है ऐसे में भाजपा सरकार को अपनी हटधर्मिता छोड कर किसानो की मांगों को मान कर तीनो काले कानूनों को निरस्त करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की मांगो को पूरा नही किया तो आम नागरिक भी किसानों के हक में उतरने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को मजबूत करने का काम करेगा।  

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानो के खिलाफ तीन अध्यादेशों का काला कानून लागू किया है जो किसानों को बर्बादी तक पहुचाएगा। उन्होंने कहा कि देश का किसान पहले से ही कोडिव की मंदी झेल रहा है किसान तीन अध्यादेश कानून को झेलगे जिससे किसान और ज्यादा आर्थिक मंदी का शिकार होगा। उनकी मांग है कि अध्यादेश के कालू कानून भाजपा सरकार वापस लेना चाहिए इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप, हलका अध्यक्ष अमित बेरवाल,  सचिन, बीटु मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!