नई दिल्ली, 19-01-2021 – हरियाणा राज्य में सडक दुर्घटनाओं में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में 16 प्रतिशत कमी आई है। सडक दुर्घटनाओं मे मृतकों की संख्या मे भी 12 प्रतिशत कमी हुई है।            

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित परिवहन विकास परिषद की 40 वीं बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में सडक दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा लगातार कार्य किए जा रहें  है।  सडक सुरक्षा की दिशा में हरियाणा में परिवहन विभिन्न,पुलिस विभाग,लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है।          

  हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य राजमार्गों पर कुल 34 ट्राॅमा सेंटरों स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में ओवर लोडिड वाहनों को नियंत्रित करने की दिशा में जिलों में पोर्टेबल भार तोलक यंत्र प्रदान करवाए गए हैं। हरियाणा में 03  चालक प्रशिक्षण व अनुसंधान केन्द्र स्थापित किए हुए हैं।

प्रदेश में 09 अनुसंधान केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा में 01 निरीक्षण एवं प्रमाणिकरण केंद्र भी स्थापित है। प्रदेश में 06 निरीक्षण एवं प्रमाणिकरण केंद्र और स्थापित किए जाएंगे।      

हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिकोण आवश्यक सावधानियों के लिए विशेष दिशा निर्देश क्रियान्वित हैं। हरियाणा में 26 नवंबर,2020 से हरियाणा राज्य परिवहन की कुल 2176 बसों का पूर्ण क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा है। इनमें से कुल 960 बसें विभिन्न राज्यों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान,  उत्तराखंड, हिमाचल के क्षेत्रों संचालित की जा रही है।     

उल्लेखनीय है के उल्लेखनीय है के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ आयोजित किया जा रहा है।  ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के अंतर्गत नई दिल्ली में विज्ञान भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी की अध्यक्षता में हुई परिवहन विकास परिषद की 40 वीं बैठक में राज्यों के परिवहन मंत्रियों ने भाग लिया।परिवहन विकास परिषद की 40 वीं बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी के सिंह भी मौजूद रहे।राज्यों के परिवहन मंत्रियों ने उनके संबंधित राज्यों में सड़क सुरक्षा के संदर्भ में  किए जा रहे कार्यो के विवरण के अतिरिक्त  आवश्यकताओं के संदर्भ में अनुरोध किया।

error: Content is protected !!