क़ानून पूंजीपतियों के कहने से बनाए गए -जयबीर गोदारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा- चौधरी संतोख सिंह
दीनबंधु चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

गुरुग्राम। दिनांक:09.01.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 45वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी ने संयुक्त बयान में बताया कि आज मरू प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयबीर गोदारा ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया।

उन्होंने बताया कि आज दीनबंधु चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके श्रद्धांजलि दी गई।उन्होंने कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम ने किसानों,गरीबों तथा मज़दूरों को आर्थिक आज़ादी दिलायी तथा कर्ज़ के मकड़जाल से मुक्ति दिलायी।

जयबीर गोदारा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नए क़ानून न सिर्फ़ किसानों के ख़िलाफ़ है बल्कि आम जनता के ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से आम जनता प्रभावित होगी और आम जनता पर महँगाई की मार पड़ेगी।उन्होंने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों के कहने से ये नए क़ानून बनाए हैं।सरकार ने पूंजीपतियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।
चौधरी संतोख सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बातचीत के बहाने टालमटोल कर रही है और उसकी नीयत साफ़ नहीं लग रही है। उन्होने कहा कि आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। आर एस राठी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को नए कानूनों को वापस ले लेना चाहिए।

धरने पर बैठने वालों में सतीश मराठा, पूर्व सरपंच अशोक हंस,सूबे सिंह यादव एडवोकेट,दीपक दलाल झाड़सा, निहाल सिंह धारीवाल एडवोकेट,अरुण शर्मा एडवोकेट,नरेन्द्र महलावत एडवोकेट,दान सिंह तवंर, प्रोफ़ेसर श्याम सिंह,जयप्रकाश रेहडू,नरेंद्रपाल किलहोड,राजकुमार राठी,ब्रह्म प्रकाश राठी,राहुल किलहोड उम्मेद सिंह महलावत,सुधीर कटारिया,अमित नेहरा,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,जयप्रकाश रेहडू,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव, सुमन सहरावत,डॉक्टर धर्मबीर राठी,परम वीर कटारिया, राजिंदर बेनीवाल,तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!