सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने नव वर्ष को मनाया काला दिवस के रूप में

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 37वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति हाथ पर काली पट्टी बाँध कर धरने पर बैठे तथा नववर्ष को काले दिवस के रूप में मनाया।

उन्होंने बताया कि आज बसई गाँव के 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्तियों तथा युवाओं ने अटल वीर कटारिया के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना,नवनीत रोज ने संयुक्त बयान में कहा कि 37 दिन से किसान कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार अहंकार के कारण उनकी सुन नहीं रही है।उन्होंने कहा कि ये सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि सरकार जन विरोधी नए कृषि क़ानूनों को रद्द करे। धरना पर 70 वर्ष से ज़्यादा उम्र के किसान अमर सिंह, श्रीराम सरपंच,वज़ीर सिंह मोर तथा हनुमान सिंह भी बैठे।धरना पर 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हर्षित मलिक, जयंत मलिक तथा प्रीत भी बैठे।

धरने पर बैठने वालों में बब्लू कटारिया प्रधान,बलवान सिंह, पंकज,कुणाल कटारिया, पंकज कटारिया, संदीप कटारिया,और फिर और शीर्ष कटारिया, निश्चय कटारिया,योगेंद्र कटारिया,शिव कटारिया,के बी एस चौहानए डवोकेट,अरुण शर्मा एडवोकेट,मनोज भारद्वाज,निहाल सिंह धारीवाल एडवोकेट,कृष्ण कुमार सैनी एडवोकेट,कृष्ण गढ़ौली,राजकुमार राठी,सतबीर सिंह संधु,डॉक्टर धर्मबीर राठी,मनोज शयोरीण,डॉक्टर सारिका वर्मा,जयप्रकाश रेहडू,राजवीर सिंह पंवार,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,राजिंदर बेनीवाल तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!