– भाजपा ने विपक्ष को दी नसीहत, झूठ और तथ्यहीन बातों से जनता को न बहकाएं कांग्रेस  
– जनता के बीच रखेंगे किए गए कामों का ब्यौरा, आगामी विकास कार्यों के लिए संकल्प पत्र होगा जारी  
– भाजपा ने दिया नारा-विकास किया है, विकास करेंगे काम किया है काम करेंगे
भाजपा पंचकूला नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी

रमेश गोयत

पंचकूला, 17 दिसम्बर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि जैसे ही कोई चुनाव होता है कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए अपने झूठे राग अलापने लग जाती है। कांग्रेस की वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी कुछ ऐसा ही करने में लगी हुई है। प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों में अपनी पार्टी के प्रचार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष झूठी व तथ्यहीन बातों के साथ जनता को बहकाने का प्रयास कर रही है, जो उनको शोभा नहीं देता। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गुरूवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को नसीहत देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक राजनितिक दल कि प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते तथ्यहीन बातों से सैलजा को बचना चाहिए द्य उन्होंने दो प्रोजेक्ट के बारे में विशेष तौर पर कल कहा की एनएच 73 और नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी उन्होंने बनवाएं। जिस प्रकार से उन्होंने तथ्यों की जानकारी दी वह असली तथ्यों के बिल्कुल विपरीत हैं। पंचकूला से यमुनानगर तक फोरलेन इनका काम उसकी शुरुआत केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात् इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। लगभग 1150 करोड रुपए की लागत से यह फोरलेन का काम कंप्लीट किया गया। दूसरी बात जो उन्होंने कही कि नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी उसका भी निर्माण उन्होंने किया। जो कि बिल्कुल तथ्यों के विपरीत है। नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफÞ फैशन टेक्नोलॉजी का शिलान्यास हमारी केंद्र की सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के द्वारा किया गया। उस का शिलान्यास भी हमने किया और उसमें अब क्लासेज भी हमने शुरू करवाई। नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी का निर्माण कार्य 1 से 2 महीने के अंदर पूरा होने जा रहा है।इसके निर्माण कार्य के लिए लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए की राशि हमें नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार द्वारा मिली है।हम ने दोनो काम शुरू किए हैं और हमने ही इन्हें कंप्लीट किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष से सवाल करते हुए कहा कि कुमारी सैलजा पांच साल सांसद रही, वह बताएं पंचकूला के विकास के लिए उन्होंने क्या किया। पांच साल में कोई पांच काम भी अगर जनता को गिनवा दे तो बड़ी बात होगी। विकास की दृष्टि से कुमारी शैलजा जी जब सांसद थी तो वह कहा करती थी कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारी बात नहीं सुनते और विकास होने नहीं देते और आज वह विकास की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कुमारी सैलजा कि तरह ही पंचकूला नगर निगम कि मेयर रही उपेन्द्र कौर ने भी अपने कार्यकाल में क्या क्या किया जनता आज भी जानना चाहती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचकूला निगम चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और जजपा ने अपने किए विकास कार्यों को मुद्दा बनाया है। विकास किया है, विकास करेंगे काम किया है काम करेंगे के मूल मन्त्र के साथ भाजपा पंचकूला निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

error: Content is protected !!