अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को 48 कोस के अंतर्गत आने वाले सभी 134 तीर्थों पर मनाया जाएगा

चंडीगढ़, 14 दिसंबर- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2020 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष गीता पर आधारित सेमिनार व गोष्ठियां केवल ऑनलाईन आयोजित की जाएंगी और कुरुक्षेत्र से ही तीर्थ स्थलों पर आरती, ग्लोबल चैंटिंग व अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

   एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को 48 कोस के अंतर्गत आने वाले सभी 134 तीर्थों पर मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किए जाएंगे। गीता पाठ 21 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2020 तक ज्योतिसर में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 24 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संत सेमिनार आयोजित होगा और 25 दिसम्बर को गीता ग्लोबल चैंटिंग ऑनलाईन आयोजित की जाएगी और ब्रह्मसरोवर पर दीपदान का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!