पंचकूला, 07 दिसम्बर। नगर निगम पंचकूला चुनाव के लिए पार्टी द्वारा बनाई गई कमेटी के सदस्यों द्वारा पंचकूला में चुनाव बारे चर्चा  की। कमेटी के सदस्यो में जजपा हरियाणा के कार्यलय सचिव रणधीर सिंह, जजपा जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग, रोहित गनेरीवाला प्रदेशाध्यक्ष शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जजपा, जिला जजपा प्रधान ग्रामीण भागसिंह दमदमा, दिलबाग नैन, अजय गौतम ने भाग लिया।

पंचकूला से नगर निगम चुनाव में 12 वार्डो के उम्मीदवारों बारे चर्चा हुई। प्रत्येक सीट बारे उम्मीदवारों द्वारा दिए गए बॉयोडाटा पर गहनता से मंथन हुआ। कमेटी के सदस्य प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह व जिला प्रधान ओपी  सिहाग ने जजपा के राष्टिÑय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला से चंड़ीगढ़ स्थित उनके निवास पर उनसे चर्चा की तथा उनको पंचकूला नगर निगम के चुनाव से सम्बंधित पार्टी की तैयारियों बारे अवगत कराया।

ओपी सिहाग व रणधीर सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने उनको निर्देश दिया कि जजपा को इस चुनाव में पूरी तैयारी के साथ लड़ना है तथा सीटो के बँटवारे बारे वो मुख्यमंत्री व स्पीकर ज्ञान सिंह गुप्ता से बात करेंगे। रणधीर सिंह ने बताया कि यह सूची प्रदेश स्तर की कमेटी को सौंपी जायेगी, जो डॉक्टर केसी बांगड़  की अध्यक्षता में बनाई गई है जिसके युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला व देवेन्द्र बबली विधायक टोहाना मैम्बर है।

यह कमेटी भाजपा के नेताओ से सलाह करके उम्मीदवारों का नाम तय करेगी। जिस बारे राष्टÑीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह फाइनल फैसला लेंगे। उम्मीद है कि अगले दो तीन में टिकटों बारे फैसला हो जाएगा।

error: Content is protected !!