-भिवानी – भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व संगठन मंत्री माननीय प्रद्युम्न कुमार जी को राष्ट्रीय संगठक (केंद्रीय कार्यालय) का कार्यभार संभालने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक (केंद्रीय कार्यालय) प्रद्युम्न कुमार जी  ने कहा  कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र के साथ-साथ उसकी अपनी कार्य पद्धति है !

प्रद्युम्न कुमार  ने  कहा कि भाजपा पण्डित दीनदयाल  उपाध्याय के सिद्धांत “एकात्म मानववाद” के आधार पर कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि  ‘पार्टी का मुख्य सिद्धांत राष्ट्रवाद और धर्म निरपेक्षता है। ‘भाजपा  एक परिवार है, जो राष्ट्रीय सोच के साथ आगे बढ़ती है।  हम  योग्यता के आधार पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक हमारी विचारधारा से जोड़कर हमें संगठन और मजबूत करना होगा। भाजपा का गौरवमय इतिहास रहा है और स्वर्णिम भविष्य होगा।प्रद्युम्न कुमार ने  कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा की रीति-नीति  ही हमे अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती हैं । हम वासुदेव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सामान्य पृष्ठ भूमि से निकल कर लगातार संगठन से जुड़ कर कार्य करते रहे वे आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। यह भाजपा में ही सम्भव हैं कि एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति नीति एवं सरकार की सफलताओं को भी जनता तक पहुंचाने  को कहा। 

 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रीतिक वधवा , ओंकार बनियानी एवं सुनील चौहान ने कहा कि  प्रद्युमन कुमार जी हरियाणा सहित विभिन्न प्रांतों में लंबे समय से विभिन्न प्रांतों में भाजपा के संगठन मंत्री के रूप में सेवा दे रहे प्रद्युम्न कुमार में जबरदस्त संगठनिक क्षमता है उनकी इसी योग्यता को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहली बार पार्टी में राष्ट्रीय संगठक केंद्रीय कार्यालय के नए पद का गठन कर प्रद्युम्न कुमार को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है ! इससे पहले प्रदीप कुमार जी हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रांतों में संगठन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं ! 

प्रदुमन कुमार ने राजस्थान हरियाणा और उत्तर प्रदेश में संगठन मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूती और पार्टी के सत्ता में आने की राह प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाई! बाल्यकाल  से आरएसएस के प्रचारक रहे और लंबे समय तक नागौर , सिरोही , श्रीगंगानगर मारवाड़ के बाली में प्रचारक के रूप में दायित्व का निर्वहन किया ! उन्होंने गोड़वाड़  में कार्यरत रहते हुए हर गांव में स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है ! इस अवसर पर रीतिक वधवा , ओंकार बनियानी एवं सुनील चौहान  विनोद अत्री , विजय खत्री,  दीपक तवर , बाबा काला शाह,  नंदकिशोर , प्रिंस पंडित भी उपस्थित थे

error: Content is protected !!