भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सोनीपत, अम्बाला, पंचकूला और नगर परिषद् रेवाड़ी के सह प्रभारी किए नियुक्त

चंडीगढ़, 3 दिसम्बर 2020 – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को निगमों और रेवाड़ी नगर परिषद् के चुनाव सह प्रभारियों की नियुक्ति किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तीन निगम और एक नगर परिषद् के चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को सह प्रभारी के नाते जिम्मेदारी दी है।

पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत नगर निगम और रेवाड़ी नगर परिषद् के लिए सह प्रभारियों कि नियुक्ति हुई है। पंचकूला के निगम चुनाव के नाते सह प्रभारी यमुनानगर के मेयर और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान को जिम्मेदारी मिली है। वही सोनीपत के लिए सह प्रभारी रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल रहेंगे। अम्बाला निगम के लिए सह प्रभारी की जिम्मेदारी करनाल कि मेयर रेणुबाला गुप्ता को दी गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के सह प्रभारी के लिए हिसार के मेयर गौतम सरदाना को नियुक्त किया गया है। निगम चुनावों के लिए तिथि निर्धारण के साथ ही भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियाँ और तेज कर दी है।

error: Content is protected !!