राजसमंद – भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर पूर्व शिक्षा मंत्री  प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए

प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने  कहा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

error: Content is protected !!