पेहवा,29नवम्बर:-हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रान्तीय प्रचार सचिव सुनील कुमार निम्बरैण ने ब्यान जारी करते हुए बताया कि मैं 8 नवम्बर से हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का पक्का सदस्य हूँ। ऑल हरियाणा रोङवेज वर्कर्स युनियन के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह द्वारा 29नवम्बर को मेरे खिलाफ प्रैस में दिया गया ब्यान उसका अपना निजी ब्यान है जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

प्रचार सचिव सुनील कुमार निम्बरैण ने बताया कि वैचारिक मतभेदों के चलते 8नवम्बर को करनाल में हुई संयुक्त बैठक में मैंने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित ऑल हरियाणा रोङवेज वर्कर्स युनियन के संविधान व नीतियों में आस्था न रखते हुए युनियन की सदस्यता से त्याग पत्र देकर हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी संघ में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसलिए अब मैं इसी संगठन का एक सच्चा सिपाही बनकर पुरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्मचारी व विभाग हित में काम करूंगा।

error: Content is protected !!